ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

16 एकड़ जमीन कब्जा मामले में बड़ा एक्शन! सतीश पांडेय के घर इश्तहार, विधायक समेत आरोपियों की बेल पर कल सुनवाई

गोपालगंज में 16 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने सतीश पांडेय के घर इश्तहार चिपकाया। जदयू विधायक पप्पू पांडेय समेत कई आरोपियों की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भू-माफिया से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सतीश पांडेय के नया गांव तुलसिया स्थित आवास पर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। 


बताया जा रहा है कि इस मामले में जदयू विधायक पप्पू पांडेय, सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। इन सभी पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप है। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में करीब 16 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। 


इस पूरे प्रकरण में पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है। अब इस केस में आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इधर, इस मामले में कल एक अहम मोड़ आने वाला है, क्योंकि विधायक पप्पू पांडेय, सतीश पांडेय सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और प्रशासन का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट