ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस के बीच बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने मासूम बच्चे को कुचला, हालत गंभीर

गोपालगंज में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शराब तस्करों का पीछा कर रही बाइक अनियंत्रित होकर एक मासूम बच्चे को टक्कर मार बैठी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया...

शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस के बीच बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने मासूम बच्चे को कुचला, हालत गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर खरेया गांव में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस के बीच भाग रहे बाइक सवारों ने एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में चीख-पुकार गूंज उठी।


बताया जा रहा है कि पुलिस कथित शराब तस्करों के पीछे लगी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे मौजूद बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा भी फूट पड़ा। परिवार वालों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने घायल बच्चे की मदद करने के बजाय सिर्फ तस्करों को पकड़ने पर ध्यान दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते मदद मिल जाती, तो शायद बच्चे की हालत इतनी गंभीर नहीं होती।


घटना के बाद इलाके के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन पुलिस को ऐसी कार्रवाई के दौरान आम लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।