ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

नेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेश

Bihar Flood Alert: नेपाल के ऊपरी इलाकों में आई अचानक बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी के जलस्तर को लेकर अलर्ट बढ़ा दिया गया है। गोपालगंज में प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी और तैयारियां तेज कर दी हैं। मौजूदा स्थिति और प्रशासन की तैयारियों से...

नेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेश
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood Alert: नेपाल में तिब्बत की सीमा से सटे क्षेत्रों में अचानक आए भीषण बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनज़र रखते हुए सभी जिले के अधिकारियों द्वारा हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ऐसे में गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। तिब्बत क्षेत्र में GLOF के बाद बड़ी मात्रा में पानी नेपाल की ओर बढ़ा है, जिसके आगे गंडक नदी में पहुंचने की संभावना है।


डीएम समीर सौरभ ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट की स्थिति बनी। आकलन के मुताबिक गंडक नदी में पानी का फ्लो अधिकतम करीब 3 लाख 30 हजार क्यूसेक तक पहुंच सकता है। इससे कुछ निचले इलाकों में थोड़ी देर के लिए जलस्तर बढ़ सकता है।


डीएम ने कहा कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी पदाधिकारियों को फील्ड में उतार दिया गया है। निचले और संवेदनशील इलाकों में माइकिंग कर लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।


जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को भी एक्टिव कर दिया गया है और पूरे जिले की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।


डीएम समीर सौरभ ने साफ कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 9473125459 और 6157225509 पर संपर्क किया जा सकता है।