ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, राहत कार्यों का लिया जायजा; पीड़ित लोगों की सुनी समस्या

Bihar Flood News: गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने बंजरिया, डुमरिया और गम्हारी सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। 



इस दौरान मंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को समय पर पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।



वहीं, बाढ़ से किसानों को हुए फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को फसल क्षति समेत अन्य अनुमन्य मुआवजा जल्द दिलाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है।



निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बांध काटे जाने की शिकायत भी शिक्षा मंत्री से की। ग्रामीणों का आरोप था कि बांध काटे जाने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से इलाके में फैल गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का भरोसा दिया और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। राहत पहुंचाने, किसानों की क्षति का आकलन कराने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता