ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

गोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देश

गोपालगंज के डीएम समीर सौरभ ने मंझा और बरौली प्रखंड के दो नवस्थापित सरकारी डिग्री कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
सरकारी कॉलेजों पर डीएम की सख्त नजर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने जिले के दो नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


गोपालगंज के मंझा प्रखंड स्थित धर्मपरसा और बरौली प्रखंड के चरवाहा बिशनपुर में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का मंगलवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर भवन निर्माण, कक्षाओं के संचालन और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, पुस्तकालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से महाविद्यालयों के समुचित विकास और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नवस्थापित महाविद्यालयों का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण आगे भी जारी रहेगा।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्टगोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देशगोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देशगोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देशगोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देशगोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देश

गोपालगंज डीएम ने दो नये डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का दिया निर्देश

टैग्स