ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

कोर्ट परिसर पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टूटीं झोपड़ियां

Bihar News: गोपालगंज में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए कोर्ट परिसर में बुलडोजर चला दिया। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान कई अवैध झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल की...

कोर्ट परिसर पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टूटीं झोपड़ियां
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर में बुलडोजर चला दिया। सरकारी जमीन पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सुबह से ही प्रशासनिक टीम एक्शन मोड में नजर आई। जेसीबी मशीनों की मदद से कई झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर जमीन को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर की सरकारी जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा था। प्रशासन की ओर से पहले कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन तय समय के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी।


सुबह होते ही कोर्ट परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं और एक-एक कर अवैध झोपड़ियों व अस्थायी ढांचों को तोड़ना शुरू कर दिया गया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।


प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, शहर के अन्य इलाकों में भी जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


इस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग बुलडोजर एक्शन को देखने के लिए मौके पर जुटे रहे। वहीं प्रशासन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।


अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट परिसर की जमीन सरकारी कार्यों के लिए सुरक्षित रखी गई है, इसलिए इसे हर हाल में खाली कराना जरूरी था। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कब्जाधारियों में डर बना हुआ है।