ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

घर में अकेली युवती को देख दीवार फांदकर घुसे दरिंदे, फिर किया गंदा काम; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: गोपालगंज के एक गांव में देर रात घटी एक घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। घर में अकेली मौजूद युवती के साथ जो हुआ, उसके बाद गांव में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी...

घर में अकेली युवती को देख दीवार फांदकर घुसे दरिंदे, फिर किया गंदा काम; इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घर में अकेली मौजूद एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


जानकारी के अनुसार घटना 25 मई की बताई जा रही है। पीड़िता उस समय घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। घर में जबरन घुसने के बाद दोनों ने युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती पूरी तरह सदमे में आ गई और परिवार में कोहराम मच गया।


पीड़िता के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बैकुंठपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बिना देर किए छापेमारी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुसैन मोहम्मद और सरफराज अली के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि जांच मजबूत आधार पर आगे बढ़ सके।


एसडीपीओ-2 राजेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बालिग युवती के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर तकनीकी और वैज्ञानिक जांच की जा रही है तथा मामले के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।


इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी वारदात करने की हिम्मत न कर सके।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द आरोप पत्र दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।