ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Dhirendra Krishna Shastri: बिहार से उठेगी हिंदू राष्ट्र की आवाज-पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 'यहां आने पर मिली धमकी...हमें रोकोगे तो यहीं मठ बना लूंगा'

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बिहार के गोपालगंज पहुंते पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि हमारी पहली आवाज हिंदू राष्ट्र के लिए बिहार से उठेगी। ये धरती वीरों की धरती है। बिहार किसी के बाप का नहीं है, जिसकी जलती है जलती रहे।

Dhirendra Krishna Shastri
बिहार से उठेगी हिंदू राष्ट्र की आवाज-पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा की गुरुवार से शुरुआत हो गई। बागेश्वर धाम से आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार की धरती से उठेगी। बिहार ज्ञान की भूमि है। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी कि अगर बिहार आने से हमें रोका तो हम यहीं पर अपना मठ बनाएंगे।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'हम अपने बिहार के पागलों से मिलने आए हैं। ये धरती वीरों की धरती है। हमारी पहली आवाज हिंदू राष्ट्र के लिए उठेगी तो वह बिहार से उठेगी। उन्होंने कहा कि ये देश रानी लक्ष्मी बाई का है। हिंदुओं का है..बिहार हमारा है। हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं हैं। हम घर से बाहर ही हिंदू राष्ट्र के लिए निकले हैं। हम इस देश के हिंदुओं को जगाने की लिए आए हैं।'


पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'पांच दिन तक हम यहीं कथा करेंगे। हमारे आने से पहले कुछ टुच्चे लोग बयानबाजी कर रहे थे। उन्हें आग लगी थी। हम बता दें कि छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। यहीं आठ (08 मार्च, 2025) को दिव्य दरबार भी लगाएंगे, जिसकी जलती है जलती रहे। बिहार किसी के बाप का नहीं है। मेरे बिहार आने पर बहुत लोगों के पेट में दर्द हो रहा।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता