ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार से बड़ी खबर: गंडक नदी में हादसे का शिकार हुई पुलिसकर्मियों से भरी नाव, एक जवान की मौत

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिसकर्मियों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई है। नाव हादसे में डूबने से एक पुलिस जवान की दर्दनाक मौत हो गई है। जादवपुर के राजवा

बिहार से बड़ी खबर: गंडक नदी में हादसे का शिकार हुई पुलिसकर्मियों से भरी नाव, एक जवान की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पुलिसकर्मियों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई है। नाव हादसे में डूबने से एक पुलिस जवान की दर्दनाक मौत हो गई है। जादवपुर के राजवा गांव में शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम नाव पर सवार होकर गई थी। इसी दौरान गंडक नदी में यह हादसा हो गया। नाव पलटने के बाद कुछ पुलिसकर्मी तो तैरकर बाहर आ गए लेकिन एक जवान की डूबने से मौत हो गई। 


हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ नदी के पास जमा हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे और गोताखोरों की मदद से जवान के शव को बरामद कर लिया। नाव पर सवार अन्य पुलिसकर्मियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली जबकि एक जवान गहरे पानी में डूब गया। हादसे के शिकार हुए जवान की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। 36 वर्षीय राजेश कुमार डीएपी पुलिस बल का जवान था। वह गया के डोभी निवासी मोहन ठाकुर का बेटा था। उसकी तैनाती यादोपुर थाना में हुई थी। 


गंडक नदी में हुए नाव हादसे पर सीएम नीतीश ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना में हादसे के शिकार हुए सिपाही राजेश कुमार के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।