ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सड़क हादसे में मां के साथ मासूम की मौत, ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों सड़क हादसों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा और दर्दनाक खबर गोपालगंज से सामने आई है। यहां एक मां और उसके मासूम बच्चे की मौत हो गई ह

बिहार : सड़क हादसे में मां के साथ मासूम की मौत, ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों सड़क हादसों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा और दर्दनाक खबर गोपालगंज से सामने आई है। यहां एक मां और उसके मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जिले के कुचायकोट थाना इलाके में NH 27 पर एक ओवरब्रिज यह हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। बाइक पर सवार एक मासूम और उसकी मां की मौत हो गई है।


बाइक पर सवार दो और लोग बुरी तरह जख़्मी हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान अर्जुन राम की पत्नी ममता देवी और उसके डेढ़ साल के बेटे रितेश के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


बताया जाता है कि यूपी के कुशी नगर जिले के श्रीराम मठिया गांव निवासी अर्जुन राम की शादी साल 2017 में माँझा थाना क्षेत्र के मड़वा टोला निवासी ममता से हुई थी। शादी के तीन साल बाद भी बच्चा नही होने पर मृतका ममता ने मायके में स्थित काली मंदिर में बेटे की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद महिला अपने मायके पूजा करने के लिए आई थी।


सभी धार्मिक कार्य करने के बाद अपने चचेरे भाई पंकज कुमार और अंकुश कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल यूपी जा रही थी। इसी दौरान कुचायकोट थाना इलाके के सासामुसा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

टैग्स