ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, पिता ने सीनियर्स पर लगाया आरोप, कहा... रैगिंग ने ली बेटे की जान

GOPALGANJ : खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है. जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र का निजी लॉज में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच &nbs

 बिहार : पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, पिता ने सीनियर्स पर लगाया आरोप, कहा... रैगिंग ने ली बेटे की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है. जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र का निजी लॉज में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच  पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

यह घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है. मृतक छात्र का नाम निर्भय सिंह कुशवाहा है, जो मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के रहने वाले अभय सिंह कुशवाहा का पुत्र बताया जाता है. पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक छात्र निर्भय सिंह कुशवाहा सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था.


निर्भय पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई करता था लेकिन देर रात उसका शव एक निजी लॉज के कमरे में फांसी पर झूलता हुआ पाया गया. मृतक छात्र के पिता अभय सिंह कुशवाहा पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक हैं. उन्होंने अपने बेटे को एक साल पूर्व सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला कराया था. मृतक छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ कॉलेज के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की जाती थी जिसकी जानकारी छात्र ने फोन पर दी थी.

टैग्स