ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दो की मौत

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इ

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आया है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप नेशनल हाईवे 27 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि पथरा गांव के स्व. मनबोध मांझी की 30 वर्षीय पत्नी शिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। उधर मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतकों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के लक्ष्मी मांझी की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही स्व. मुखा ठाकुर के 65 वर्षीय बेटा दीनानाथ ठाकुर शामिल हैं। 


वहीं, घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह घने कोहरे से पूरा जिला ढका हुआ था। वही पथरा और झझवा समेत अन्य गांव के लोग रोज की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक के लिए नेशनल हाईवे 27 पर गए हुए थे। इस बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने नेशनल हाईवे 27 पर टहल रहें लोगों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। 


उधर, इस मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राम उग्रह प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों को सादर अस्पताल लाया गया था, जिसमें दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉ. राम उग्रह प्रसाद ने बताया कि हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी है. जबकि, एक महिला का इलाज किया जा रहा है. सिटीस्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं. फिर भी उसकी हालत काफी सीरियस है।