ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गोपालगंज जेल में कोरोना विस्फोट: 2 दिन में 139 कैदी संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ्ट

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का संक्रमण अभी भी कहर बरपा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां जेल में कोरोना विस्फोट हुआ है. गोपालगंज जेल में दो दिन

गोपालगंज जेल में कोरोना विस्फोट: 2 दिन में 139 कैदी संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ्ट
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का संक्रमण अभी भी कहर बरपा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां जेल में कोरोना विस्फोट हुआ है. गोपालगंज जेल में दो दिन में 139 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव कैदियों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है.


गोपालगंज जेल सुपरिटेंडेंट कुमार अमित ने बताया कि सोमवार को 86 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. जबकि मंगलवार को और 53 कैदी संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी संक्रमित कैदियों को जेल परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है. कैदियों का इलाज चल रहा है.


जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में फिलहाल 932 कैदी मौजूद हैं. सभी कोरोना संक्रमित कैदियों का इलाज चल रहा है. इलाज के दौरान अगर किसी कैदी को अस्पताल भेजने की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें थावे प्रखंड स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में बने कोविड सेंटर में भेजा जाएगा. साथ ही मंडल कारा में अन्य कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.


सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अब तक 480 कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. वैक्सीन लिए कैदियों में 452 पुरूष और 28 महिला कैदी शामिल हैं. कोरोना टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है. 

टैग्स