ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : हॉस्टल में मिलने आई मां तो पांचवी फ्लोर से लटक गया बच्चा, जानिए क्यों

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से खबर आ रही है जहां दूसरी कक्षा का एक छात्र स्कूल की पांच मंजिला इमारत के उपरी तल्ले से लटक गया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे मां ने बाजार नहीं घूमाया. लगभग आधे घंटे

बिहार : हॉस्टल में मिलने आई मां तो पांचवी फ्लोर से लटक गया बच्चा, जानिए क्यों
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से खबर आ रही है जहां दूसरी कक्षा का एक छात्र स्कूल की पांच मंजिला इमारत के उपरी तल्ले से लटक गया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे मां ने बाजार नहीं घूमाया. लगभग आधे घंटे तक यह छात्र हॉस्टल की छत के रेलिंग से ये बच्चा लटका रहा. पुलिस को सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू कर छात्र को सकुशल बचा लिया है. 


यह मामला नगर थाना क्षेत्र के बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन के समीप ज्ञानलोक आवासीय विद्यालय का है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. स्कूल की प्रिंसिपल के अनुसार इस बच्चे की मां और मौसी मंगलवार की शाम उससे मिलने हॉस्टल आयी थीं. बच्चे ने मां और अपनी मौसी से बाजार में घूमाने की जिद की लेकिन दोनों ने यह कहकर मना कर दिया कि बाजार में घूमने के बहाने हॉस्टल से निकलेगा और घर भाग जायेगा. इसलिए बच्चे को हॉस्टल से बाहर लेकर जाने से मना कर दिया. इसी बीच बच्चे ने जिद की, उसके बाद हॉस्टल की छत से कूद जाने की धमकिया दी. 


मां और उसकी मौसी ने कहा कि हमेशा की तरह जिद कर रहा है. हॉस्टल से अभिभावकों के निकलते ही बच्चे ने यह कदम उठा लिया. स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र को बचाने के लिए पूरी कोशिशें शुरू कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी. नगर थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ रेस्क्यू टीम पहुंची.लेकिन इसी बीच छात्र को खिड़की के सहारे रेस्क्यू कर बचा लिया गया. दरोगा ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद पता चला कि बच्चा इसके पहले भी कई शरारती हकरतों को कर चुका है. बच्चे को घर लेकर जाने के लिए उसकी मां को सौंप दिया गया है.

टैग्स