ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार : हत्या के मामले में जेल में बंद महिला कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

GOPALGANJ : गोपालगंज स्थित चनावे जेल में बुधवार की देर रात एक महिला कैदी की मौत हो गई है। महिला कैदी अपनी बहू की हत्या के आरोप में सजा काट रही थी। महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रश

बिहार : हत्या के मामले में जेल में बंद महिला कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज स्थित चनावे जेल में बुधवार की देर रात एक महिला कैदी की मौत हो गई है। महिला कैदी अपनी बहू की हत्या के आरोप में सजा काट रही थी। महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक महिला कैदी जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव निवासी फागू राम की पत्नी उमा देवी थी।


अस्पताल पहुंचे महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम के नेतृत्व में महिला कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


बताया जा रहा है कि महिला कैदी उमा देवी की बहू की साल 2016 में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसके बाद मायके के लोगों ने उमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। बहू की हत्या के आरोप में उमा देवी जेल में सजा काट रही थी। बुधवार की देर रात उमा देवी की अचानक हालत बिगड़ी गई।  जेल प्रशासन ने कैदी उमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टैग्स

संबंधित खबरें