ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

बिहार: हादसे के बाद बोलेरो में लदी शराब की लूट, देखते ही देखते खाली हो गई गाड़ी

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार शख्त है. कई जगह इसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन फिर भी आए दिन बिहार में शराब तस्करी की खबर आ ही जाती है. ऐसे क्रम में त

बिहार: हादसे के बाद बोलेरो में लदी शराब की लूट, देखते ही देखते खाली हो गई गाड़ी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार शख्त है. कई जगह इसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन फिर भी आए दिन बिहार में शराब तस्करी की खबर आ ही जाती है. ऐसे क्रम में ताजा मामला बिहार के गोपालगंज का है जहां बोलेरो से शराब की तस्करी हो रही थी लेकिन बीच में ही बोलोरो हादसे का शिकार हो गया. 


घटना गोपालगंज के उचकागावं के पास हुआ. जिसके बाद ग्रामीणों ने एक बोलेरो में लदी शराब लूट ली. बोलेरो का ड्राइवर तस्करी करके विदेशी शराब की बोतलें लेकर जा रहा था. रास्ते में बाइक से टक्कर होने के बाद विवाद होने पर वह गाड़ी छोड़कर भाग गया. गाड़ी में शराब भरी देख ग्रामीणों में इसे लूटने की होड़ मच गई. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. पुलिस ने एक तस्कर सहित 8 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ शुरू कर दी है.


घटना के मामले में बताया जा रहा है कि यूपी से एक बोलेरो गोपालगंज-मीरगंज रोड के रास्ते महैचा मोड़ होते हुए बदरजीमी की तरफ जा रहा थी. बदरजीमी के तरफ जाने के दौरान बोलेरो ने महैचा मोड के समीप बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. जिसके बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पेड़ में जाकर टकरा गई. इस दौरान बोलेरो में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखे होने की सूचना ग्रामीणों को मिली. मौके पर पहुंचकर ग्रामीण बोलेरो से शराब लूटने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टैग्स