ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: दाखिल खारिज के नाम पर धांधली कर रहा था सीओ, DM के आदेश पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट से दबोचा

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां धांधली करने के आरोप में बरौली अंचल के सीओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार कर

बिहार: दाखिल खारिज के नाम पर धांधली कर रहा था सीओ, DM के आदेश पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां धांधली करने के आरोप में बरौली अंचल के सीओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीओ के खिलाफ दाखिल खारीज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों आरोपी सीओ के आवास और कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम ने छापेमारी की थी।


दरअसल, गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे के खिलाफ लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। डीएम के निर्देश पर दो दिन पहले ही सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने सीओ कृष्णकांत चौबे के ऑफिस और आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था। सीओ कार्यालय से राजस्व कर्मचारी रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद का डोंगल एसडीएम के हाथ लगा था।


बरौली सीओ कृष्णकांत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को सही पाते हुए डीएम नवल किशोर चौधरी ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद आरोपी सीओ को कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सीओ पर जमीन के म्यूटेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप है। गिरफ्तार सीओ को पुलिस अपने साथ नगर थाना ले गई है।

टैग्स