ब्रेकिंग
पटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर मांगा जवाबपटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर मांगा जवाब

मॉडल सदर अस्पताल में आधी रात को सिविल सर्जन ने मारी रेड, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर; स्वास्थ्य विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

Bihar News: गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में आधी रात सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब मिले, जबकि एसएनसीयू में ड्यूटी रोस्टर का उल्लंघन पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित डॉक्टरों और कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में मॉडल सदर अस्पताल में आधी रात हुए औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर सिविल सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू समेत कई विभागों की जांच की। 



निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनुपस्थित मिले, जबकि एसएनसीयू में ड्यूटी रोस्टर के विपरीत चिकित्सक कार्य करते पाए गए। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित डॉक्टरों और कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।



आधी रात सिविल सर्जन ने निरीक्षण टीम के साथ मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और ड्यूटी व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मौके से अनुपस्थित मिले। 



वहीं एसएनसीयू में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तैनात डॉक्टर की जगह दूसरे चिकित्सक कार्य करते पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद संबंधित चिकित्सकों और जिम्मेदार कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अस्पतालों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता