ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

बिहार: अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, स्थिति गंभीर

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दिया है. यह घटना माझागढ़ के पुरानी बाजार की है.बताया जा रहा है कि पत्रकार राजन पांडे अ

बिहार: अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, स्थिति गंभीर
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दिया है. यह घटना माझागढ़ के पुरानी बाजार की है.बताया जा रहा है कि पत्रकार राजन पांडे अपने घर से सुबह टहलने के लिए जा रहे थे. तभी बुलेट सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिय. 

बताया जा रहा है कि अपराधी बुलेट पर सवार थे और वे तीन की संख्या में थे. बताया जा रहा है कि राजन पांडेय जैसे ही मांझागढ़ पुराने बाजार में पहुंचे तभी उन्हें सरेआम उन्हें गोली मार दी गयी. गोली लगने के बाद पत्रकार वहीं पर गिर गया जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर हालत में गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है.

एसपी  ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी या पत्रकार के बयान के बाद ही पता चल सकेगा की गोली मारने की वजह क्या है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता