ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गोपालगंज में एक बच्चे की मौत, खेलने के दौरान तालाब में डूबने से गई जान

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां एक बच्चे की मौत हो गई है. गेंद से खेलने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की जान गई. मासूम की मौत की खबर मिलते ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां एक बच्चे की मौत हो गई है. गेंद से खेलने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की जान गई. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना जिले के मांझा थाना इलाके की है. जहां सहलादपुर गांव में एक बच्चे की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक एक मासूम बच्चा तालाब के पास गेंद से खेल रहा था. इस दौरान अचानक पैर फिसलते ही बच्चा तालाब में गिर गया. तालाब के अंदर गहरे पानी में डूबने से बच्चे ने दम तोड़ दिया. 


घटना की खबर मिलते ही घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की उम्र ढाई साल है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता