ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar News: बिहार के इस मंडल कारा में DM-SP की छापेमारी से हड़कंप, मोबाइल और कैश बरामद; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News: गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में डीएम और एसपी की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक कैदी से मोबाइल और नकदी बरामद होने पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के चनाावे मंडल कारा में मंगलवार की सुबह डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई छापेमारी। अचानक हुई इस रेड से पूरा जेल प्रशासन सकते में आ गया। 


सुबह-सुबह अधिकारियों का अचानक पहुंचना किसी को भी पूर्वानुमान नहीं था, जिसके कारण पूरे कारा परिसर में तत्काल हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल के वार्डों, बैरकों और संवेदनशील हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


जेल में प्रतिबंधित सामान का मिलना न सिर्फ सुरक्षा की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि इसके पीछे संभावित लापरवाही और मिलीभगत के संकेत भी देता है। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर की बेहद खराब साफ-सफाई और अव्यवस्था को भी नजदीक से देखा। जगह-जगह गंदगी, बदहाल व्यवस्था और लापरवाह सिस्टम को देखकर डीएम ने जेल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई। 


उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार कर्मियों से जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। इस व्यापक छापेमारी अभियान में सदर SDO, सदर SDPO और अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों की टीम ने सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की और पूरी कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसे सघन निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता