ब्रेकिंग
अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव

बिहार में भू-माफिया और सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश; सरकारी जमीन पर थी बुरी नजर

Bihar News: गोपालगंज में भू-माफिया और सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद डीएम ने बड़ा एक्शन ले लिया है. डीएम ने महिला सीओ के खिलाफ 24 घंटा के भीतर केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सिधवलिया की अंचलाधिकारी प्रीति लता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। सीओ का फरार अपराधी और भूमि माफिया रंजन यादव के साथ बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल ऑडियो में सरकारी जमीन, खासकर आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि को लेकर बातचीत की बात सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामला सिधवलिया अंचल से जुड़ा है, जहां पदस्थापित अंचल अधिकारी प्रीति लता इन दिनों हड़ताल पर बताई जा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें फरार अपराधी और भूमि माफिया रंजन यादव से उनकी बातचीत होने की बात सामने आई है।


बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन को लेकर बातचीत हो रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान सरकारी भूमि के कुछ हिस्से को लेकर जानकारी साझा की गई और कथित तौर पर भू माफिया को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर सिधवलिया की अंचल अधिकारी प्रीति लता और एक कथित भूमि माफिया के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। 


ऑडियो में सरकारी जमीन के संबंध में बातचीत सामने आई है, जो प्रशासनिक मर्यादा और पद की गरिमा के विपरीत है। डीएम ने कहा कि अंचल अधिकारी का मुख्य दायित्व सरकारी भूमि की सुरक्षा और संरक्षण करना होता है, लेकिन वायरल ऑडियो से यह प्रतीत होता है कि सरकारी जमीन के बंदोबस्त को लेकर संदिग्ध बातचीत हुई है, जो गंभीर मामला है। डीएम ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ बताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला काफी गंभीर प्रतीत होता है और इसमें मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। 


उन्होंने सिधवलिया के संबंधित प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर अंचल अधिकारी प्रीति लता के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिक की यानी एफआईआर दर्ज कराई जाए। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि वायरल ऑडियो की जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट...

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता