ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

गोपालगंज में 75 लाख की शराब पर चला बुलडोजर, 9352 लीटर जब्त शराब की गई नष्ट

गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और पुलिस ने 71 मामलों में जब्त 9352 लीटर देशी-विदेशी शराब को नष्ट किया। शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी में भी शराब जब्त
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया। डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 9352 लीटर शराब को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर की गई।


जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों के दौरान जब्त की गई शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कुल 71 कांडों में बरामद करीब 9352 लीटर देशी और विदेशी शराब पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया।


उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उत्पाद थाना और विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त की गई शराब का विनष्टिकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है।


उन्होंने कहा कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स