ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

गोपालगंज में चाकू मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक सनकी पति द्वारा पत्नी की चाकू मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के शव को पुलिस ने घर से बरामद किया है। वही घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया है। 


घटना कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान शहालु अली की पत्नी नाजिया खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका नाजिया खातून का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सनकी पति ने चाकू मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया और शव को घर में छोड़कर फरार हो गया।


सुबह जैसे ही घटना की जानकारी हुई शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कटेया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं, इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या की आशंका आपसी विवाद बताया जा रहा है। 


वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या गुत्थी सुलझ सकती है। महिला की हत्या के बाद पुलिस ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में  हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है।


REPORT:NAMO NARAYANA MISHRA/GOPALGANJ 


टैग्स