ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

शादी में शामिल होने गया युवक, सुबह मंदिर में लटका मिला शव; घटना के बाद इलाके में सनसनी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक मंदिर से युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानिए…

शादी में शामिल होने गया युवक, सुबह मंदिर में लटका मिला शव; घटना के बाद इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव मंदिर में लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है। सुबह होते ही जैसे ही लोगों की नजर मंदिर में लटके शव पर पड़ी, पूरे गांव में हड़कंप मच गया।


मृतक की पहचान रंजीत सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, रोहन गुरुवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित मंदिर में युवक का शव लटका हुआ मिला। इस खबर के फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।


पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।