ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

तुम्हीं ने मेरा फोन... मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Bihar Crime News: गोपालगंज से सामने आई एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्चे के साथ हुई कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आते ही पुलिस भी सक्रिय...

तुम्हीं ने मेरा फोन... मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. मोबाइल चोरी के आरोप में एक मासूम बच्चे को बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश है, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.


मामला मांझा थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक बच्चे को बांधकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था. आरोप लगते ही कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी.


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई. मांझा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों की पहचान कर उन्हें थाना लाया. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बच्चे के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और किन परिस्थितियों में उसके साथ मारपीट की गई.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.