ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

"मैडम सुनिए न, बस 20 महीने के लिए पैसे दीजिए… डबल नहीं लौटाया तो फिर…”, बिहार में ठगी का खुलासा, ‘आस्था’ फरार, ग्रामीणों का टूटा भरोसा

Bihar News: गोपालगंज में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां ‘आस्था’ नाम की कंपनी पर 20 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये लेने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने 256 लोगों से करीब 80 करोड़ रुपये जुटाए और अचानक...

"मैडम सुनिए न, बस 20 महीने के लिए पैसे दीजिए… डबल नहीं लौटाया तो फिर…”, बिहार में ठगी का खुलासा, ‘आस्था’ फरार, ग्रामीणों का टूटा भरोसा
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने सैकड़ों परिवारों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। ‘आस्था’ नामक एक निजी कंपनी पर आरोप है कि उसने महज 20 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 256 लोगों से करीब 80 करोड़ रुपये ऐंठ लिए और फिर रातों-रात अपने दफ्तर बंद कर फरार हो गई। इस खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और पीड़ित निवेशक अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि इस ठगी की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी, जब ‘आस्था’ कंपनी ने गोपालगंज शहर के एक बड़े होटल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अपनी निवेश योजना का प्रचार किया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया था कि जो भी व्यक्ति उनके पास रकम जमा करेगा, उसे सिर्फ 20 महीनों में दोगुनी राशि लौटाई जाएगी। इस आकर्षक ऑफर ने मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों, किसानों और ग्रामीण निवेशकों को तेजी से अपनी ओर खींच लिया।


लोगों ने बेहतर भविष्य और ज्यादा मुनाफे की उम्मीद में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी कंपनी में लगा दी। कई लोगों ने जमीन बेचकर, गहने गिरवी रखकर और कर्ज लेकर भी निवेश किया। शुरू में कंपनी ने कुछ निवेशकों को छोटे-छोटे रिटर्न देकर भरोसा कायम किया, जिससे और लोग जुड़ते चले गए।


मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब करीब एक सप्ताह पहले गोपालगंज और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित कंपनी के दफ्तर अचानक बंद मिले। जब निवेशक अपनी रकम की जानकारी लेने पहुंचे तो कार्यालयों पर ताले लटके थे। अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और कंपनी के मैनेजर व एजेंटों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। धीरे-धीरे साफ हो गया कि कंपनी सुनियोजित तरीके से करोड़ों रुपये समेटकर फरार हो चुकी है।


शुक्रवार को बड़ी संख्या में पीड़ित निवेशक गोपालगंज एसपी विनय तिवारी से मिले और मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों में सुदामा कुशवाहा, हरेंद्र राय, राजन कुमार, सागर गुप्ता, दिलीप शर्मा, आलोक कुमार बरनवाल और अजय कुमार समेत कई लोग शामिल थे। उनका कहना है कि इस धोखाधड़ी में 256 से अधिक लोग शिकार हुए हैं और कुल रकम लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने बड़े सुनियोजित ढंग से विश्वास जीतकर यह जाल फैलाया। कंपनी के एजेंट गांव-गांव जाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करते थे और यह भरोसा दिलाते थे कि यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है। कई निवेशकों ने बताया कि उन्हें कंपनी के कागजात और रसीदें भी दी गई थीं, जिससे उन्हें लगा कि कारोबार वैध है।


नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब कंपनी के बैंक खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड और फरार संचालकों के मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की जा रही है, जो बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी करेगी।


इस बड़े घोटाले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जिन परिवारों ने अपने सपनों के लिए पैसे लगाए थे, वे अब ठगी का शिकार होकर दर-दर भटक रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और निवेशकों की रकम वापस दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।