ब्रेकिंग
क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल

बिहार में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 35 लाख की जब्त शराब पर चला बुलडोजर

Bihar News: गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब 4100 लीटर जब्त देशी-विदेशी शराब नष्ट कर दी। कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर जेसीबी से शराब को नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया। डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 4100 लीटर शराब पर जेसीबी चलाकर उसे नष्ट कर दिया गया। 



दरअसल, यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर की गई। उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा विभिन्न अभियानों के दौरान जब्त की गई शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कुल 35 कांडों में जब्त करीब 4100 लीटर देशी और विदेशी शराब पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश पर दंडाधिकारी, उत्पाद विभाग और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।



उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि गोपालगंज में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान उत्पाद थाना और विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त की गई शराब का विनष्टिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।



उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता