ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

‘पूर्व विधायक हैं तो घर कब्जा करेंगे क्या’ दारोगा ने गोपाल मंडल को बताई हैसियत, Ex-MLA बोले- गांजा पीकर आए हो?

Viral Video: भागलपुर के बरारी ड्योढ़ी रोड पर रास्ता घेरने के विवाद में पूर्व विधायक गोपाल मंडल और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Viral Video bihar
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Social media
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Viral Video: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी ड्योढ़ी रोड पर रविवार को रास्ता घेरने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल मंडल और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बहस साफ देखी जा सकती है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि शंकर यादव नामक व्यक्ति द्वारा वर्षों से इस्तेमाल हो रहे सार्वजनिक रास्ते को दीवार खड़ी कर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि वर्ष 2020 में भी इसी स्थान पर बनी दीवार को अदालत के आदेश पर तोड़ा गया था, लेकिन अब फिर से पूर्व विधायक के कथित संरक्षण में निर्माण कार्य कर रास्ता बंद करने की कोशिश हो रही है।


वहीं, शंकर यादव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित भूमि उनकी निजी संपत्ति है और वहां कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पहले प्रशासन ने गलत तरीके से उनकी दीवार गिराई थी और उस कार्रवाई के दौरान उनकी एक गाय की मौत भी हो गई थी।


घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान पूर्व विधायक गोपाल मंडल के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई। वायरल वीडियो में गोपाल मंडल पुलिसकर्मी पर नाराजगी जताते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि वह उन्हें पहचानते नहीं हैं, जबकि पुलिसकर्मी कानून के दायरे में रहने की बात कहते हैं।


इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व विधायक गोपाल मंडल ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को रौब दिखाते हुए कहते हैं कि गांजा पीकर आए हो क्या, पहचानते नहीं मैं पूर्व विधायक गोपाल मंडल हूं। इसपर पुलिसकर्मी ने करारा जबाव दिया और कहा कि पूर्व विधायक हैं तो क्या हुआ, किसी का घर जब्जा कर लीजिएगा?


काफी देर तक चली कहासुनी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले को थाने ले जाकर कानूनी तरीके से निपटाने की बात कही। पूर्व विधायक ने बाद में मीडिया से कहा कि उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि यह वीडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।





रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता