ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका का आज गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार, स्कॉटलैंड से बेटी के आने का इंतजार; अपार्टमेंट गेट पर गोली मारकर हत्या

Gopal Khemka Murder Case: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या ने पटना समेत पूरे राज्य को शोक और सनसनी में डाल दिया है। उनका अंतिम संस्कार आज पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया उनकी बेटी गरिमा खेमका के स्कॉटलैंड से आने के बाद शु

Gopal Khemka Murder Case
गोपाल खेमका का अंतिम संस्कार
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट
Gopal Khemka Murder Case: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या ने पटना समेत पूरे राज्य को शोक और सनसनी में डाल दिया है। उनका अंतिम संस्कार आज पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया उनकी बेटी गरिमा खेमका के स्कॉटलैंड से आने के बाद शुरू होगी। घटना शनिवार रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास हुई, जहां अपराधियों ने उनके अपार्टमेंट के गेट के सामने उन्हें सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधी बाइक से आते हुए उन्हें गोली मारते और भागते हुए दिख रहे हैं।


गोपाल खेमका का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर उनके फ्लैट में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए DGP से रिपोर्ट ली और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, घटना स्थल से महज 300 मीटर दूर गांधी मैदान थाना होने के बावजूद पुलिस की देर से प्रतिक्रिया पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने कई बार पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और SSP, सिटी SP समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और STF की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। IG जितेंद्र राणा ने बताया कि हत्या के कई पहलू सामने आए हैं और शूटर तथा उसके साथियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हत्या के पीछे के कारण लगभग स्पष्ट हो चुके हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


गोपाल खेमका का परिवार पहले भी ऐसी हिंसक घटनाओं का शिकार हो चुका है। 2018 में उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी फैक्ट्री के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरा बेटा गौरव खेमका IGIMS में डॉक्टर हैं जबकि बेटी लंदन में रहती है। गोपाल खेमका के व्यवसाय में पेट्रोल पंप, फैक्ट्री, अस्पताल और रियल एस्टेट शामिल हैं, और वे बिहार के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे। इस हत्या से राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, और जनता व व्यापारिक समुदाय जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।