ब्रेकिंग
मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर

शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, पांच घंटे तक बाधित रहा रेल और सड़क यातायात

Goods Train Derailed: मधेपुरा के दौरम रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे भिरखी रेलवे ढाला करीब पांच घंटे तक बंद रहा।

Goods Train Derailed
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Goods Train Derailed: मधेपुरा जिले के दौरम-मधेपुरा रेलवे स्टेशन के समीप भिरखी रेलवे ढाला के पास शनिवार को शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया। इस घटना के कारण रेलवे फाटक करीब पांच घंटे तक बंद रहा, जिससे मधेपुरा-पूर्णिया रेलखंड पर ट्रेन परिचालन और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी खराबी का मामला बताया है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक डिब्बे का पहिया पटरी से उतर गया। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से भिरखी रेलवे ढाला को बंद कर दिया गया।


रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों और राहगीरों की लंबी कतार लग गई। लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा और कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, उस समय रेलवे ढाला के आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पटरी से उतरने के दौरान डिब्बों की टक्कर से रेलवे फाटक की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।


प्रभारी स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने और मरम्मत कार्य के बाद करीब पांच घंटे के भीतर रेल और सड़क यातायात को सामान्य कर दिया गया।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच टीम गठित की गई है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से फिलहाल इनकार किया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में उसका विशेष फोकस NEET-UG परीक्षा को देखते हुए रेल यातायात को सुचारू बनाए रखने पर है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता