ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

बिहार: घूसखोर थानेदार पर लोगों ने निकाली भड़ास, विजिलेंस के गिरफ्त में जाते ही पब्लिक ने हाथ साफ किया

AURANGABAD: घूसखोर थानेदार की पब्लिक ने जमकर बीच सड़क पर पिटाई कर दी. थानेदार के खिलाफ लोगों का इतना गुस्सा था कि निगरानी की हिरासत में होने के बाद भी लोगों ने जमकर पिटाई कर

बिहार: घूसखोर थानेदार पर लोगों ने निकाली भड़ास, विजिलेंस के गिरफ्त में जाते ही पब्लिक ने हाथ साफ किया
Manish Kumar
2 मिनट

AURANGABAD:  घूसखोर थानेदार की पब्लिक ने जमकर बीच सड़क पर पिटाई कर दी. थानेदार के खिलाफ लोगों का इतना गुस्सा था कि निगरानी की हिरासत में होने के बाद भी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. यह घटना गोह की है. 

निगरानी ने किया गिरफ्तार

केस मैनेज करने के नाम पर गोह का थानेदार घूस ले रहा था. इस दौरान ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि गोह थानेदार मनोज कुमार को निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया है. किसी केस को मैनेज करने के लिए 30 हजार रुपए ले रहा था. इस दौरान ही निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की. 

अपने साथ ले गई टीम

पटना से आई निगरानी की विशेष टीम ने गिरफ्तारी के बाद घूसखोर थानेदार को अपने साथ पटना लेकर चली गई है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वे किस मामले में घूस ले रहे थे. निगरानी की कार्रवाई के बाद औरंगाबाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि हाल ही में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था. 2 महीने के अंदर औरंगाबाद जिले में निगरानी की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है. जिसके बाद घूसखोर अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता