ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

जीएनएम कालेज के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, छात्राओं की बची जान

SASARAM: खबर सासाराम से की है, जहां सदर अस्पताल के परिसर में स्थित जीएनएम कालेज के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग सभी कमरों तक फैल गई है। ब

जीएनएम कालेज के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, छात्राओं की बची जान
Desk
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से की है, जहां सदर अस्पताल के परिसर में स्थित जीएनएम कालेज के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग सभी कमरों तक फैल गई है। बताया जाता है कि आग की लपटों से छात्रावास में रह रही छात्राएं घबराकर बाहर भाग आई। बाद में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 


छात्रावास के प्राचार्य श्रवण शर्मा ने बताया कि संभवत: आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। छात्रावास में प्लाईवुड से सेलिंग का काम चल रहा है। जिस कारण पहले सेलिंग में शॉर्ट सर्किट से आज लगी फिर प्लाईवुड में और उसके बाद आग नीचे के टेबल पर फैलने लगी। लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस प्रकार आग को फैलने से रोक दिया गया। लेकिन थोड़ी देर के लिए छात्रावास में रह रही छात्राएं भयभीत होकर चिल्लाने लगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य हो गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता