ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'

रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान

मोकामा के राजेंद्र सेतु पर रील बनाने के दौरान एक युवती ट्रेन से गंगा नदी में गिर गई। नाविकों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रील्स बनाने का जुनून लोगों के सिर पर इस कदर चढ़ चुका है कि कई बार वे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को मोकामा के हाथीदह क्षेत्र से सामने आया।


बताया जाता है कि राजेंद्र सेतु से होकर ट्रेन से पटना से बेगूसराय जा रही एक युवती अचानक गंगा नदी में गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई।


वहां रोजाना मछली पकड़ने वाले नाविक मौजूद थे। साथ ही एफ्कोन्स कंपनी द्वारा डबल ट्रैक रेल ब्रिज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। नाविकों और कंपनी के कर्मियों ने मिलकर नदी में गिरी युवती को बाहर निकाला और कंपनी की एंबुलेंस से उसे स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


घायल युवती की पहचान साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। उसके भाई और पिता ने बताया कि वे बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव के रहने वाले हैं। साक्षी अपने भाई के साथ पटना से परीक्षा देकर वापस बेगूसराय लौट रही थी। इसी दौरान राजेंद्र सेतु पर पहुंचते ही वह ट्रेन के गेट के पास चली गई और हादसे का शिकार हो गई।


हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवती रील्स बनाने के दौरान ट्रेन से गंगा नदी में गिर गई। हालांकि उसकी जान बाल-बाल बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।

टैग्स