ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

रिश्वत लेने और देने वाला दरोगा-सरपंच गिरफ्तार, पटना में पोस्टेड जमादार सहित पांच पर FIR

MOTIHARI : दरोगा का रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर मोतिहारी एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. रिश्वत लेने वाले दरोगा, देने वाले सरपंच और मैनेज करने वाले पटना के थाना में पोस्टेड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : दरोगा का रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर मोतिहारी एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. रिश्वत लेने वाले दरोगा, देने वाले सरपंच और मैनेज करने वाले पटना के थाना में पोस्टेड एक एसआई सहित 5 पर भष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रथमिकी दर्ज की गई है.

 वहीं हरसिद्धि थाना के दरोगा रामदेव प्रसाद, घिवधार पंचायत के सरपंच बीरेंद्र महतो को अरेराज डीएसपी के नेतृव गिरफ्तार कर लिया गया है. दूरसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है.

बता दें कि हरसिद्धि थाना में पोस्टेड दरोगा का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई थी. वायरल वीडियो की जांच के लिए एसपी नविंद्र चन्द्र झा ने जांच टीम का गठन किया था. जांच के दौरान  वीडियो सही पाया गया. जिसके बाद सभी पर मामला दर्ज कर रिश्वत लेने वाले दरोगा और सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही पटना के एक थाने में पोस्टेड एएसआई की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है.


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता