ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

घर से भागे प्रेमी-युगल की मंदिर में करायी गयी शादी, बुद्धिजीवियों की पहल से दो परिवार के बीच का विवाद हुआ खत्म

CHAPRA: घर से भागे प्रेमी युगल की आखिरकार मंदिर में शादी करवा दी गयी। इस शादी को लेकर दोनों का परिवार तैयार नहीं था लेकिन गांव के बुद्धिजीवियों ने जब दोनों परिवार को समझाया-बु

घर से भागे प्रेमी-युगल की मंदिर में करायी गयी शादी, बुद्धिजीवियों की पहल से दो परिवार के बीच का विवाद हुआ खत्म
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: घर से भागे प्रेमी युगल की आखिरकार मंदिर में शादी करवा दी गयी। इस शादी को लेकर दोनों का परिवार तैयार नहीं था लेकिन गांव के बुद्धिजीवियों ने जब दोनों परिवार को समझाया-बुझाया तब परिवारवाले माने जिसके बाद प्रेमी-जोड़े की शादी करवा दी गयी। इस शादी में दोनों ही परिवार के लोग शामिल हुए। 


मामला छपरा के डेरनी गांव का है जहां गांव के बुद्धिजीवियों की मध्यस्थता के बाद दो परिवार के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया। लड़का अजित सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदटोला का रहने वाला है जबकि लड़की नीरू सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के अंचलपुर गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन उनका परिवार रास्ते में रोड़ा बनकर सामने खड़ा था। 


परिवारवालों को उनका मिलना जुलना पसंद नहीं था दोनों की शादी को लेकर भी कोई तैयार नहीं थे। लाख समझाने के बावजूद परिवारवाले इस शादी को तैयार नहीं थे। परिवार वालों की इसी जिद्द को देखते हुए प्रेमी युगल घर से भाग गये। दोनों के घर से भागने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। 


इलाके के बुद्धिजीवियों को जब इसकी जानकारी हुई तब वे दोनों के परिवार से मिले और समझा-बुझाकर दोनों परिवार को शादी के लिए तैयार किया। फिर युवक -युवती को बुलाया गया और जनप्रतिनिधि और पुलिस की उपस्थिति में मंदिर में शादी कराया गया। शादी के इस मौके पर दोनों परिवार के लोग मौजूद थे। मंदिर में मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वही अजित और नीरू इस शादी से काफी खुश दिखे। समाज के बुद्धिजीवियों को धन्यवाद देना दोनों नहीं भूले।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें