ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गयाजी में पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में लगाई आग

गया जिले में पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत के बाद तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की निजी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

Bihar
मौत पर हंगामा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गयाजी जिले के इमामगंज अनुमंडल स्थित कोठी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने युवक की लाश के साथ बीच सड़क पर जमकर हंगामा मचाया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों के इस विरोध प्रदर्शन से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़को पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोगों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। 


गुस्साई भीड़ ने पुलिस की स्कॉर्पियों पर पथराव कर दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर स्कॉर्पियों धू-धूकर कर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया।  यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस शराब तस्करी के संदेह में एक बाइक सवार युवक का पीछा कर रही थी। 


बताया जाता है कि युवक विधिचक गांव के पास पुलिस वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई, पूरे इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने पहले पुलिस की निजी स्कॉर्पियो पर पथराव किया और फिर उसमें आग लगा दी। पुलिसकर्मियों को स्थिति बिगड़ते देख वहां से भागना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों ने समझा-बूझाकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।