ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में दो अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मियों पर केस, कोर्ट ने क्यों जारी किया सख्त आदेश?

Bihar News: गया के पंचानपुर थाना क्षेत्र में 63 वर्षीय महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से दो पुलिस अधिकारियों समेत 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया सिविल कोर्ट के आदेश पर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। पंचानपुर थाना क्षेत्र में तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, दारोगा चतुरानंद पांडे समेत दो अधिकारियों और 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 30 अज्ञात लोगों को भी केस में शामिल किया गया है।


यह कार्रवाई पंचानपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव की 63 वर्षीय महिला के बयान के आधार पर की गई है। महिला ने कोर्ट में दिए बयान में आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर 2024 की रात करीब 11:30 बजे पुलिस उनके बेटे की तलाश में घर पहुंची थी। परिवार द्वारा बेटे के घर पर मौजूद न होने की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने जबरन घर का दरवाजा तोड़ दिया।


आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की कोशिश भी की गई।


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस तीन बेटों को थाने ले गई, जहां उनके साथ मारपीट की गई। एक बेटे राजनंदन पासवान का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है। परिवार का कहना है कि उस रात पुलिस ने अत्याचार की सारी हदें पार कर दी थीं।


जिन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है, वे वर्तमान में अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। तत्कालीन थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार इस समय अरवल जिले में, जबकि दरोगा चतुरानंद पांडे दरभंगा जिले में पदस्थापित हैं। अन्य पुलिसकर्मी भी विभिन्न थानों में कार्यरत हैं।


एससी-एसटी थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद 7 मई को मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता