ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

क्वारंटाइन सेंटर के छत से कूद युवक ने दी जान, 3 जून को ही विदेश से लौटा था

GAYA :कोरोना संकट के इस वक्त में लोग मानसिक रुप से ज्यादा परेशान होने लगे हैं. कुछ तो इसकी वजह से डिप्रेशन में चले जा रहे हैं और अपनी जान तक देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA :कोरोना संकट के इस वक्त में लोग मानसिक रुप से ज्यादा परेशान होने लगे हैं. कुछ तो इसकी वजह से डिप्रेशन में चले जा रहे हैं और अपनी जान तक देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. 

ताजा मामला बोधगया के निगमा मोनेस्ट्री क्वारंटाइन सेंटर की है. जहां शुक्रवार को  3 जून को सऊदी अरब से बोधगया पहुंचे गोपालगंज के एक युवक ने क्वारंटाइन सेंटर के छत से कूदकर खुदकुशी कर ली. जिसके बाद से क्वारंटाइन सेंटर पर हड़कंप मच गया. 

आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची पर सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान गोपालगंज के नगर थाना के छपिया गांव के रहने वाले विक्की शर्मा के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि विक्की 3 जून को ही सऊदी अरब से गया एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां उसे बोधगया के निगमा बौद्ध मठ के 4 नंबर ब्लॉक के दूसरे तल्ले पर क्वारेंटाइन किया गया था. जहां क्वारेंटाइन सेंटर के तीसरे तल्ले से कूदकर अपनी जान दे दी.

सेंटर में रहे सीवान के सुरेश प्रसाद, मोतिहारी के नवी अली, दरभंगा के दिलीप कुमार झा, सीवान के अमिताभ ने बताया कि विक्की पहले से ही मानसिक तनाव में था. सउदी में काम तलाशने के बाद वह वापस देश आना चाहता था, कि इसी बीच लॉक डाउन हो गया और वह तीन महीने तक वहीं फंसा रहा.  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MERAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता