ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विष्णुपद मंदिर मामले को लेकर पंडा समाज में भारी नाराजगी, कहा.. साजिश के तहत हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाया

GAYA : गया के विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ के मंत्री मो. इसराईल के जाने को लेकर एक तरफ जहां बिहार की सियासत गर्म हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ इस बात क

विष्णुपद मंदिर मामले को लेकर पंडा समाज में भारी नाराजगी, कहा.. साजिश के तहत हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया के विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ के मंत्री मो. इसराईल के जाने को लेकर एक तरफ जहां बिहार की सियासत गर्म हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ इस बात को लेकर गया के पंडा समाज में मुख्यमंत्री के खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। विष्णुपद मंदिर के पंडा समाज ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के मंत्री का मंदिर के गर्भगृह में जाना हिंदुओं के लिए आघात पहुंचाने वाला है। एक सोची समझी रणनीति के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।


हिन्दू युवा शक्ति संघ ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। संघ के नेता श्याम विठ्ठल ने कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मुगलों और अंग्रेजों से काफी संघर्ष के बाद इस तीर्थ स्थल को अशुद्ध होने से बचाकर रखने में सफल रहे लेकिन कल की घटना ने हिन्दू समुदाय के लोगों को काफी दुख पहुंचाया है।


वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के कारण पिंडदानियों को घंटों तक विसर्जन से रोका गया। बहुत से ऐसे पिंडदानी बिना विसर्जन किए ही लौट गए। उन्होंने कहा कि मंदिर के गेट पर सीधे शब्दों में लिखा गया है कि अहिन्दू प्रवेश निषेध है बावजूद नीतीश सरकार के मंत्री मंदिर के गर्भगृह में गए और बाद में एक सोची समझी रणनीति के तहत वीडियो बनाकर शेयर किया। श्याम विठ्ठल ने कहा कि अगर मंदिर में आकर मंत्री इसराईल मंसूरी को इतना ही अच्छा लगा तो वे घर वापसी क्यों नहीं कर लेते हैं।

टैग्स