ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

ट्रक और कार की टक्कर में महिला और बच्चे की मौत, कार सवार 3 लोगों की हालत गंभीर

GAYA: गया में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। कार और ट्रक की सीधी टक्कर में एक महिला और बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गयी है। जबकि कार सवार परिवार के अ

ट्रक और कार की टक्कर में महिला और बच्चे की मौत, कार सवार 3 लोगों की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। कार और ट्रक की सीधी टक्कर में एक महिला और बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गयी है। जबकि  कार सवार परिवार के अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। 


जिन्हें इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुई जब कार में सवार लोग झारखंड से अपने घर गया लौट रहे थे। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार सवार लोग शादी के सिलसिले में रामगढ़ गये हुए थे। रामगढ़ से गया स्थित बांके बाजार लौटने के दौरान सामने से आ रही ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक महिला और तीन साल के मासूम की मौत हो गयी। 


वही तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए शेरघाट अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।    


टैग्स