ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

अपनी शादी के लिए लड़की देखने जा रहे ट्रेन ड्राइवर की मौत, साथी की हालत गंभीर, घर में मचा हहाकार

GAYA : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के लिए लड़की देखने जा रहे रेलवे के लोको पायलट की मौत हो गई, वहीं उसके साथ रहे साथी लोको पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के लिए लड़की देखने जा रहे रेलवे के लोको पायलट की मौत हो गई, वहीं उसके साथ रहे साथी लोको पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान मोहड़ा प्रखंड के सेवतर पंचायत निवासी प्रेम प्रकाश के रुप में हुई है.  

बताया जाता है कि प्रेम गया में रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और मानपुर के जनकपुर मुहल्ले मे किराये पर रहता था. बुधवार को बाइक से अपने दोस्त लोको पायलट वरूण कुमार के साथ अपनी शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था. तभी कोतवाली के एएन रोड स्थित चार मुहानी के पास ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. जिसमें मौके पर ही प्रेम की मौत हो गई और वरुण गंभीर रुप से घायल हो गया. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. लेकिन आरोपी ड्राइवर भागने में सफल हो गया.  घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रेम की पोस्टींग दूसरे जगह थी, पर शादी की बात चलने पर ही उसने हाल ही में अपना तबादला गया करवाकर आया था. पर शादी होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.