ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बड़ी खबर: तीन बच्चों के साथ महिला ने दी जान, घरेलू कलह में उठाया आत्मघाती कदम

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जान दे दी है। घरेलू कहल से परेशान होकर महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी की है। इस घट

बड़ी खबर: तीन बच्चों के साथ महिला ने दी जान, घरेलू कलह में उठाया आत्मघाती कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जान दे दी है। घरेलू कहल से परेशान होकर महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मैगरा थाना क्षेत्र की है।


मृतकों की पहचान मैगरा थाना के पनछंद गांव निवासी संतन मांझी की बहू मालती देवी और उसके तीन मासूम बच्चों के तौर पर की गई है। आशंका जताई का रही है कि मालती देवी ने घरेली कलह से परेशान होकर अपने तीन बच्चों के साथ जान दी है हालांकि घटना के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर इमामगंज डीएसपी मनोज राम समेत पुलिस टीम पहुंची है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी है कि मां और उसके तीन बच्चों की मौत कैसे हुई है।उधर, घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।