ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

टला बड़ा हादसा : मेन लाइन की पटरी टूटी, बाल-बाल बची शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन

GAYA : बिहार के गया स्टेशन पर उस समय अफरा - तफरी मच गई। जब यहां मेन लाइन में पटरी टूटी मिली। हालांकि ट्रैक मैन ने ड्यूटी के दौरान इसे देखा तो तुरंत अलर्ट हुआ और फिर उस समय उसी रेलव

टला बड़ा हादसा : मेन लाइन की पटरी टूटी, बाल-बाल बची शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया स्टेशन पर उस समय अफरा - तफरी मच गई। जब यहां मेन लाइन में पटरी टूटी मिली। हालांकि ट्रैक मैन ने ड्यूटी के दौरान इसे देखा तो तुरंत अलर्ट हुआ और फिर उस समय उसी रेलवे ट्रैक पर आ रही शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। लेकिन,जरा सी चूक हो जाती तो सैंकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यह घटना गया- कोडरमा रेल सेक्शन के गुरपा स्टेशन का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया स्टेशन के मेन लाइन की पटरी अचानक से टूट गई। यहां  ट्रैकमैन को किलोमीटर 426 के 07-09 के बीच रेल पटरी टूटी मिली। ठीक उसी वक्त शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस पास करने वाली थी। इस तरह की जानकारी के बाद स्टेशन मास्टर ने सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेन के ड्राइवर एवं धनबाद कंट्रोल से बात करके ट्रेन को गुरपा स्टेशन से पहले सुरक्षित रोक दिया गया। 


बताया जा रहा है कि, शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को ऐन वक्त पर रोक लिए जाने से बड़ा रेल हादसा होने से टल गया।  यदि यह ट्रेन टूटी हुई पटरी से गुजर जाती तो बड़े हादसे का सबब हो सकता था। वहीं, शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सैकड़ो यात्रियों की जान खतरे में आ सकती थी। गुरपा रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर रेलवे पटरी के टूटे होने की सूचना मिली। ट्रैक मेंटेनेंस के बाद यह बात सामने आई।  तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। 


इधर, स्टेशन मास्टर के निर्देश पर इस ट्रैक पर आ रही साल शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया। वहीं रेलवे की टीम मौके पर पहुंची टूटे हुए ट्रैक में युगल प्लेट लगाई जा रही है। वहीं धनबाद से गया आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी गुरपा स्टेशन पर रोका गया।  इसके बीच यात्री जहां परेशान रहे, लेकिन उनकी जान सलामत रही। अब ट्रेन काॅशन स्पीड से पास करने की प्रक्रिया की कोशिश की जा रही है।