ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

राजकीय सम्मान के साथ शहीद दारोगा नीरज कुमार का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा नीरज कुमार को उनके पैतृक गांव डिहुरी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों, जवानों और हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार न्यूज
श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जनसैलाब
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद दरोगा नीरज कुमार को शनिवार को उनके पैतृक गांव डिहुरी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मधेपुरा से प्रशिक्षण लेकर लौटने के दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस महकमे समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


अंतिम संस्कार के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल, सर्किल इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद, कोंच थाना अध्यक्ष सुदेह कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस बल ने दिवंगत दरोगा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


तिरंगे में लिपटे नीरज कुमार के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


ग्रामीणों ने बताया कि नीरज कुमार एक मिलनसार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव ने अपना एक होनहार बेटा खो दिया है। अंतिम यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और "नीरज कुमार अमर रहें" के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

नितम राज की रिपोर्ट