ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

गयाजी में आंधी-बारिश-वज्रपात से हाहाकार, आम चुनने गए तीन नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत

Bihar News: गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से आम चुनने गए तीन नाबालिग छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में आंधी-बारिश का कहर लगातार जारी है। इसी क्रम में गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे वज्रपात की चपेट में आने से तीन नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गांव के समीप स्थित बगीचे में आम चुनने गए थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिलकेश्वर कुमार (15 वर्ष), पिता सुरेंद्र मांझी, संदीप कुमार, पिता स्व. छोटू मांझी तथा गौतम कुमार, पिता राजेंद्र मांझी के रूप में की गई है।


घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनंद, अंचलाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख नरेश मांझी एवं थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बीडीओ स्नेहिल आनंद ने बताया कि यह अत्यंत दुखद घटना है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधान के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


सीओ अमित कुमार ने कहा कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है तथा आवश्यक कागजी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वहीं प्रखंड प्रमुख नरेश मांझी ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर स्तर पर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।


थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद योगापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।


रिपोर्ट: नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता