ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

शहीद CRPF जवान को गया एयरपोर्ट पर दी गयी सलामी, औरंगाबाद में होगा अंतिम संस्कार

GAYA:शहीद सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर आज गया अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा।जहां सीआरपीएफ के कमांडेंट, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।इस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA:शहीद सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर आज गया अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा।जहां सीआरपीएफ के कमांडेंट, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर शहीद को सलामी दी गयी।


गया एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने जवान को सलामी दी। यहां से शहीद संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर विशेष वाहन से औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत दाउदनगर के देवहारा उनके पैतृक गांव भेजा गया है। जहां राजकीय समारोह के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शहीद संतोष मिश्रा के बड़े भाई विकास मिश्रा ने  कहा कि मुझे अपने भाई के बलिदान पर गर्व है। शहीद संतोष की पत्नी और उनका एक ढाई वर्ष का पुत्र इन दिनों गांव पर ही है।


सीआरपीएफ के आईजी राजकुमार ने बताया कि 3 मई को जम्मूकश्मीर के हंदवाड़ा में गश्ती के दौरान आतंकवादियो ने गश्ती दल पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में  तीन जवान शहीद हो गए थे।शहीद हुए तीनों जवान बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के रहने वाले थे। तीनो जवानो में एक जवान बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा थे, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत पर आज पूरा बिहार गर्व कर रहा है।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद संतोष के प्रति गहरा शोक जताया है और कहा है कि शहीद की शहादत को हमारा देश हमेशा याद रखेगा। गर्व है कि बिहार के एक सपूत ने आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी जान गंवा दी। उनकी शहादत को बिहार हमेशा याद रखेगा।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता