ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, 12 साल का बेटा भी जख्मी

Road Accident In Bihar: तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। गया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार देवर और भाभी की मौत हो गई

BIHAR NEWS
सड़क हादसे में मौत
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कटर सामने आ रहा है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, गया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार देवर और भाभी की मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा 407 ट्रक और बाइक के बीच टक्कर के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


बताया जा रहा है कि, गया जिले के टिकारी-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित चिरैली मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में जा रहा चारा लोड ट्रक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार देवर और भाभी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहा 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


इधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, ये लोग टिकारी में किराए पर रह रहे थे और अपने गांव कुर्था से टिकारी आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। जबकि टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की कार्रवाई चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।