ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: लालू जी ने कहा था-भूरा बाल साफ करो, अब उसका समय आ गया है; RJD की सभा में MLA के सामने भाषण

Bihar News: बिहार में RJD की सभा के दौरान 'भूरा बाल साफ करो' का नारा फिर गूंजा, जिससे जातीय राजनीति गरमा गई है. RJD विधायक रंजीत यादव की मौजूदगी में यह बयान दिया गया, लेकिन उन्होंने इससे पल्ला झाड़ते हुए निंदा की है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

GAYAJI: बिहार में RJD की सभा में फिर से भूरा बाल साफ करो का नारा लगने लगा है. RJD की एक सभा का वीडियो वायरल हुआ है, जहां मंच से भूरा बाल साफ करो का नारा लगाया गया. इस सभा में RJD के विधायक भी मौजूद थे. सभा में कहा गया- हमारे नेता लालू यादव ने शुरू में ही कहा था कि भूरा बाल साफ करो. अब वही समय आ गया है. इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हड़कंप मच गया है. 


बता दें कि 1990 के दशक में जब लालू यादव बिहार की सत्ता में थे तो भूरा बाल साफ करो का नारा लगा था. हालांकि लालू यादव ये कहते रहे कि उन्होंने ये नारा नहीं दिया था. भूरा बाल का मतलब भू से भूमिहार, रा से राजपूत, बा से ब्राह्मण और ला से लाला यानि कायस्थ. सवर्णों के खिलाफ ये नारा काफी प्रचलित हुआ था. इस नारे से बिहार में काफी जातीय तनाव फैला था.


गयाजी में लगा नारा

अब बिहार के गयाजी जिले के अतरी में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रंजीत यादव की सभा में 'भूरा बाल साफ करो' का नारा लगाया गया. इसके बाद विधायक पर गंभीर आरोप लग रहा है. हालांकि विधायक कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है. ऐसे बयान से RJD का कोई लेना देना नहीं है. RJD की सभा में भूरा बाल साफ करो का नारा लगने का वीडियो वायरल है. वैसे फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन गयाजी समेत आसपास के इलाकों में इसकी जबरदस्त चर्चा हो रहीं है. 


लालू यादव का हवाला देकर लगाया गया नारा

ये मामला मंगलवार का बताया जा रहा है. मंगलवार को अतरी में एक सभा में विधायक रंजीत यादव की मौजूदगी में मंच से एक नेता ने राजद सुप्रीमो लालू यादव का हवाला देते हुए 'भूरा बाल साफ करो' का नारा दिया. वायरल वीडियो में मंच पर मौजूद शख्स कह रहा है- हमारे नेता लालू यादव ने शुरू में ही कहा था कि भूरा बाल साफ करो. अब वही समय आ गया है. इस भाषण के बाद सभा में तालियों की गूंज भी सुनाई दे रही है. 


दरअसल, मंगलवार को अतरी प्रखंड की सीढ़ पंचायत के शिवाला पर अतरी विधायक रंजीत यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था. वे पंचायत के खेल मैदान को दूसरे स्थान पर बनाए जाने का विरोध कर रहे थे. धरनास्थल पर हो रही इसी सभा में सहोडा पंचायत की मुखिया फोटो देवी के पति और आरजेडी नेता मुनारिक यादव ने मंच से भूरा बाल साफ करो का नारा  लगाया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इससे जातीय तनाव बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है.


 विधायक ने पल्ला झाड़ा

उधर इस मामले में विधायक रंजीत यादव ने सफाई दी है. अतरी से RJD विधायक ने कहा है कि  राजद ए टू जेड की पार्टी है. विधायक ने कहा है कि ये नारा मुनारिक यादव नाम के एक शख्स ने दिया, जो न तो उनका समर्थक है और न ही पार्टी का कोई सदस्य है.  विधायक ने कहा कि वे ऐसे बयान की निंदा करते हैं.