ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजस्व खुफिया निदेशालय की गया एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 14 KG गोल्ड के साथ 2 विदेशी नागरिकों को पकड़ा

GAYA: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गया एयरपोर्ट से 2 विदेशी नागरिक को पकड़ा है। इन दोनों के पास से 14 KG सोना बरामद किया गया है।&nb

राजस्व खुफिया निदेशालय की गया एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 14 KG गोल्ड के साथ 2 विदेशी नागरिकों को पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गया एयरपोर्ट से 2 विदेशी नागरिक को पकड़ा है। इन दोनों के पास से 14 KG सोना बरामद किया गया है। 


सोने की इतनी बड़ी खेप को देखकर डीआरआई के अधिकारी भी हैरान रह गये। फिलहाल दोनों विदेशी यात्रियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सोना तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इन दोनों विदेशियों के पास से बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है। 


बताया जाता है कि बुधवार की शाम दोनों विदेशी नागरिक म्यांमार से गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट के लैंड करने से पहले से ही डीआरआई की टीम गया एयरपोर्ट पर मौजूद थी। उन्हें इस बात की गुप्त सूचना पहले ही मिल चुकी थी कि म्यांमार से दो विदेशी नागरिक गया आ रहे हैं उनके बैग में सोना रखा हुआ है। 


दोनों विदेशी नागरिक जैसे ही गया एयरपोर्ट पर पहुंचे वैसी ही डीआरआई की टीम ने उन्हें पकड़ लिया और जब दोनों के बैंग को चेक किया गया तो बैग से 14 किलो सोना बरामद किया गया। दो-दो बैग में सोने से भरे पैकेट को देखकर डीआरआई के अधिकारी भी दंग रह गये। जिसके बाद सोने के जब्त किया गया और विदेशी नागरिकों से पूछताछ शुरू की गयी। फिलहाल डीआरआई की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।